📖 श्रीमद्भगवद्गीता — अध्याय 11, श्लोक 32
"कालोऽस्मि लोकक्षयकृत्प्रवृद्धो लोकान्समाहर्तुमिह प्रवृत्तः।
ऋतेऽपि त्वां न भविष्यन्ति सर्वे येऽवस्थिताः प्रत्यनीकेषु योधाः॥"
श्री भगवान ने कहा—मैं लोकों का संहार करने वाला बढ़ा हुआ महाकाल (Time) हूँ और इस समय इन सभी का संहार करने के लिए यहाँ प्रवृत्त हुआ हूँ। तुम्हारे युद्ध किए बिना भी विपक्षी सेनाओं में स्थित ये सभी योद्धा जीवित नहीं बचेंगे!
💬 भक्त टिप्पणियाँ एवं मंगल भाव
0 टिप्पणियाँ